- Hindi News
- भारत
- युवती के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने क्या बताया?
युवती के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने क्या बताया?
On

जमशेदपुर: झारखंड के सुंदरनगर के कुदादा में एक युवती (22) की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में कुदादा के पहाड़ी इलाके में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सुबह मवेशी चराने के लिए गए लोगों ने शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पांच से छह दिन पहले हत्या होने की बात पुलिस कह रही है। जहां शव मिला, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर युवती का जींस और टी-शर्ट पाया गया। शव सड़ गया है। शव कुदादा के चंदर पहाड़ी के पास मिला, जहां कोई नहीं जाता है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
शव के मिलने के बाद कुदादा गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव की महिलाओं ने शव को देखकर पहचानने का प्रयास किया। वहीं, आसपास के गांव व जंगल के नीचे क्षेत्र में रहने वाले बस्ती के लोग भी शव देखने आए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव और जंगल से बरामद कपड़ा का फोटो जारी किया है, ताकि युवती के बारे में जानकारी मिलने के बाद लोग सूचित कर सकें।
सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह आसपास के गांव के कई लोग मवेशी को लेकर चराने जंगल गए थे, जहां उन लोगों ने देखा कि लड़की का शव पड़ा है। शव पुराना होने के कारण सड़ चुका था। साथ ही काफी बदबू आ रही थी। सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस की टीम जंगल पहुंची और शव को जंगल से निकालकर बाहर ले आई। उसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों से युवती के संबंध में पूछताछ की। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसकी जानकारी पड़ोसी थाना इलाके और दूसरे जिलों को भी दी गई है। उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने का संदेह जताया।
युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। न युवती की शिनाख्त हो पाई है और न ही आरोपी का पता चल पाया है। लोगों का कहना है कि बाहर से लाकर युवती का यहां शव लाकर फेंका गया होगा। लोगों ने पुलिस से आरोपियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
इस मामले में हत्या और दुष्कर्म की आशंकाओं के मद्देनजर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लड़की के कपड़ों में मिले स्टीकर से उसका पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही उस उम्र की लापता लड़कियों के परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि उसकी पहचान होने के बाद हत्या के कारणों की जांच हो सके।
खबरें और भी हैं
भारत ने पहली बार किया S-400 सिस्टम का इस्तेमाल, पाक की कोशिश नाकाम
By Parakh Khabar
Ballia News: शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
By Parakh Khabar
आज का राशिफल 09 मई 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
By Parakh Khabar
Latest News
09 May 2025 10:45:11
लखनऊ: भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों और हालिया 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद लखनऊ के...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.