आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्म हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 

1795-अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए। 
1806-फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
1920-भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्म। 
1947-जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया। 
1959-पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे। 
1968-मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। 
1978-मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया। 
1984-भारत के प्रतिभाशाली आल राउंडर क्रिकेटर इरफ़ान पठान का जन्म। 
1995-यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयंत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया। 
1997-एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न। 
2001-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन। 
2003-चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु। 
2004-चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। 
2008-केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की। 
2018-दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन। 
2021-उच्चतम न्यायालय ने पेगासस जासूसी मामले में जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई। 
2021-भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.