- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘हनुमान अंश’ के साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया पर शुरू होगा नया अध्याय, 27 नवंबर को सोनी लिव पर
‘हनुमान अंश’ के साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया पर शुरू होगा नया अध्याय, 27 नवंबर को सोनी लिव पर होगी रिलीज
मुंबई, नवंबर 2026। आस्था और भक्ति पर आधारित भावनात्मक फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के माध्यम से देशभर के दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के बाद फिल्म के डिजिटल और टेलीविजन प्रसारण अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल कर लिए हैं। फिल्म 27 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी। इसके बाद जल्द ही सोनी मैक्स पर इसका टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा।
फिल्म ने अपनी कहानी और भावनात्मक जुड़ाव के जरिए दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के कंटेंट पोर्टफोलियो में इसका शामिल होना डिजिटल और टेलीविजन, दोनों माध्यमों से दर्शकों तक प्रेरणादायक कहानियां पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दर्शकों तक प्रेरणादायक कहानियां पहुंचाना हमारा उद्देश्य: अजय भालवंकर
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवंकर ने फिल्म को लेकर कहा,
“सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में हमारा मानना है कि ऐसी प्रभावशाली कहानियाँ दर्शकों तक पहुँचाई जानी चाहिए, जो उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ें और लाखों घरों का हिस्सा बनें। ‘हनुमान अंश’ इसका एक बेहतरीन उदाहरण है कि किस तरह दमदार कहानी कहने की कला उम्मीदों से आगे बढ़कर लोगों का दिल जीत सकती है।
इस फिल्म का सफर इसलिए भी खास है, क्योंकि इसने दुनियाभर के दर्शकों से जुड़कर परिवारों की पसंदीदा फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। हमें खुशी है कि हम इस लोकप्रिय फिल्म को अपने डिजिटल और लीनियर प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि वे इसकी प्रेरणादायक कहानी का अनुभव कर सकें।”
‘हनुमान अंश’ अपनी आध्यात्मिक और भावनात्मक कहानी के साथ दर्शकों को आस्था, भक्ति और जीवन के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करेगी।
देखना न भूलें ‘हनुमान अंश’, 27 नवंबर से सोनी लिव पर और जल्द ही सोनी मैक्स पर।
