‘हस्तिनापुर के वीर’ में दिखेगा पांडवों-कौरवों का शुरुआती जीवन, 29 सितंबर से होगा प्रसारण

मुंबई, सितंबर 2026: सोनी पल का नया पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ महाभारत के पांडवों और कौरवों के बचपन और शुरुआती जीवन की कहानी पेश करेगा। शो का प्रीमियर 29 सितंबर से होगा और यह सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।

कहानी हस्तिनापुर की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ेगी और इसमें पांडवों-कौरवों के बचपन, रिश्तों, आपसी मतभेदों, पारिवारिक माहौल और उन घटनाओं को दिखाया जाएगा, जिन्होंने आगे चलकर उनके व्यक्तित्व को आकार दिया। शो में भाईचारे, परिवार की अपेक्षाओं, परवरिश और जीवन के फैसलों जैसे मानवीय पहलुओं पर भी फोकस किया गया है।

यह भी पढ़े - ‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट

बड़े कलाकार निभाएंगे पौराणिक किरदार

पेनिनसुला पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस शो में तोरल रासपुत्र कुंती, अथर खान युधिष्ठिर, सुभाष खत्री भीम, उर्वा सावालिया अर्जुन, हरित गबानी नकुल, मयंक यादव सहदेव और आयुध भानुशाली दुर्योधन की भूमिका में नजर आएंगे।

वहीं शौर्य उपाध्याय दुःशासन, जितेन लालवानी द्रोणाचार्य, चंदन आनंद शकुनि और मनीष वाधवा भीष्म पितामह का किरदार निभाएंगे। शो के लिए भव्य सेट, कॉस्ट्यूम और प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किए गए हैं, ताकि उस दौर की भव्यता को पर्दे पर दिखाया जा सके।

कुंती के किरदार को लेकर तोरल रासपुत्र उत्साहित

तोरल रासपुत्र ने कहा कि कुंती का किरदार निभाना उनके लिए खास अनुभव है। उनके मुताबिक, शो में कुंती की मजबूती के साथ-साथ उनके डर, त्याग और बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी भावनाओं को भी दिखाया जाएगा।

मनीष वाधवा ने कहा कि ‘हस्तिनापुर के वीर’ केवल पौराणिक ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें परिवार, संस्कार और मूल्यों से जुड़ी सीख भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि कहानी दर्शकों को किरदारों और उनके फैसलों को एक नए नजरिए से समझने का अवसर देगी।

‘हस्तिनापुर के वीर’ 29 सितंबर से सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी पल पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.