- Hindi News
- मनोरंजन
- भगवान गणेश ने सिंधुरासुर का पराभव कर सोनी सब के गणेश कार्तिकेय में अष्टविनायक आस्था यात्रा का नया अध...
भगवान गणेश ने सिंधुरासुर का पराभव कर सोनी सब के गणेश कार्तिकेय में अष्टविनायक आस्था यात्रा का नया अध्याय आरंभ किया
मुंबई, जनवरी 2026: सोनी सब की पौराणिक गाथा गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय भगवान गणेश (निर्णय समाधिया) की पवित्र अष्टविनायक आस्था यात्रा का अनुसरण करती है। आध्यात्मिक वैभव को आत्मीय पारिवारिक क्षणों के साथ जोड़ते हुए, यह शो दिव्य परिवार के प्रेम, कर्तव्य, आंतरिक संघर्ष और क्षमा की शक्ति के अनुभवों को प्रस्तुत करता है।

निर्भय वाधवा, जो गणेश कार्तिकेय में सिंधुरासुर की भूमिका निभा रहे हैं, ने साझा किया, “सिंधुरासुर केवल शक्ति से प्रेरित राक्षस नहीं है, वह अनियंत्रित अहंकार और उससे उत्पन्न अराजकता का प्रतीक है। इस ट्रैक में, भले ही गणेश उसका पराभव करते हैं, सिंधुरासुर का अंतिम कृत्य दिखाता है कि विनाश हमेशा एक युद्ध से समाप्त नहीं होता। इस चरण को निभाना गहन था क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण सत्य को रेखांकित करता है कि बुराई अक्सर अपने पीछे परिणाम छोड़ जाती है और संतुलन बहाल करने के लिए केवल एक शक्ति का पराभव पर्याप्त नहीं होता। भगवान गणेश के साथ यह सामना यात्रा के अंत के बजाय एक गहन आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत को दर्शाता है।”
गणेश कार्तिकेय देखें, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर।
