- Hindi News
- मनोरंजन
- अस्सी' मोशन पोस्टर हुआ जारी: पहली रहस्यमयी घोषणा के बाद अब साफ हुआ है फिल्म का इरादा
अस्सी' मोशन पोस्टर हुआ जारी: पहली रहस्यमयी घोषणा के बाद अब साफ हुआ है फिल्म का इरादा
मुंबई, जनवरी 2026: अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' एक ऐसा सवाल उठाती है, जो हर दिन हमारे सामने होता है, लेकिन जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। मोशन पोस्टर के ज़रिए जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आ रही है, वैसे-वैसे इसके इरादे पूरी तरह स्पष्ट होते जा रहे हैं।
फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने निर्मित किया है और यह 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फिल्म का प्रचार अभियान दो दिन पहले सिर्फ टेक्स्ट पोस्टर्स के साथ शुरू हुआ था, जिसने दर्शकों और इंडस्ट्री के बीच गहरी जिज्ञासा पैदा कर दी थी:
ऐटी. पर डे. एवरी डे.
सिर्फ फिल्म का नाम- अस्सी, और रिलीज़ डेट- 20 फरवरी।
https://www.instagram.com/reel/DT2SVcnjNIK/?igsh=Z29qb2UxaGMzZmQ0
इसके बाद आए एक और टेक्स्ट पोस्टर ने एक अहम् बात उजागर की कि फिल्म के लेखक को पूरी टीम में सबसे ज्यादा पारिश्रमिक दिया गया है। यह साफ संकेत था कि 'अस्सी' में कहानी और लेखन ही केंद्र में हैं। शायद यह पहली बार है, जब किसी फिल्म ने स्टूडियो, निर्देशक, निर्माता या कलाकारों से पहले अपने लेखक की घोषणा की हो।
'अस्सी' एक बेबाक और सघन इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो एक तीव्र और प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा के जरिए सामने आती है। फिल्म खत्म होने के बाद मन में सवाल रह जाता है कि क्या मुझे यह पहले नहीं पता था? या फिर पता होते हुए भी मैंने नज़रअंदाज कर दिया?
न्याय जरूरी है, लेकिन उससे पहले न्याय की परिभाषा तय होनी चाहिए। क्या दोषी साबित किए गए लोग ही असली गुनहगार हैं?
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत 'अस्सी' एक बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन है, जो अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्मित है।
फिल्म 20 फरवरी, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में केवल थिएटर्स में रिलीज़ होगी।
