गले में फंसा मांझा, युवक की मौत

दुर्ग : भिलाई तीन थाना अंतर्गत जी केबिन निवासी अज्जू (18) पुत्र वीरेंद्र का मांझे से गला कट गया। उसे गंभीराक्स्था में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना जी केबिन चरोदा की है।

सोमवार की सुबह 10.30 बजे के करीब देव बलौदा जाने वाली सड़क के पास कुछ लड़के पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान अज्जू अपनी बाइक में पीछे विहान को बैठाकर कहीं जा रहा था। अचानक पतंग का मांझा उसके गले से फंस गया। अज्जू की बाइक आगे जाने से मांझा उसके गले में कस गया और गले को काट दिया।

अज्जू लहू लुहान होकर बाइक सहित वहीं गिर गया। इससे विहान के सिर में गहरी चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 को फोन करके बुलाया। दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्ग में डॉक्टरों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गला अधिक कट जाने और खून बह जाने से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांच साल के विहान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.