Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 20 नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी नक्सली का भी खात्मा

गरियाबंद,छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 20 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ रुपये का इनामी खूंखार नक्सली जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों के शव और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।

मुठभेड़ का विवरण

यह मुठभेड़ रविवार रात से जारी है, जिसमें करीब 1000 सुरक्षाबलों ने 60 नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। बताया जा रहा है कि शुरुआती घेरा 15-20 किलोमीटर का था, जो अब तीन किलोमीटर तक सिमट गया है। सुरक्षाबल ड्रोन से निगरानी कर रहे हैं और बैकअप टीम भी भेजी गई है।

घायल जवान और आगे की कार्रवाई

मुठभेड़ के दौरान एक जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया। जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबल इस ऑपरेशन में बाकी बचे नक्सलियों को खत्म करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं।

गृहमंत्री का बयान

सुरक्षाबलों की इस बड़ी सफलता पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "देश में नक्सलवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। सुरक्षाबलों का यह ऑपरेशन देश में शांति और स्थिरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

नक्सलियों पर भारी पड़ रही रणनीति

सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी जीत माना जा रहा है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पूरे ऑपरेशन का विस्तृत ब्योरा सामने आएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.