एनएसई इमर्ज को मिली 700वीं एसएमई लिस्टिंग

  • एनएसई इमर्ज ने हासिल की 700वीं एसएमई लिस्टिंग की उपलब्धि

मुंबई, जनवरी 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने एक अहम् उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर 24 दिसंबर, 2025 को एसएमई कंपनियों की 700वीं लिस्टिंग पूरी कर ली है। यह प्लेटफॉर्म छोटे और मध्यम उद्यमों को शेयर बाजार से जोड़ने का एक मजबूत जरिया बन चुका है।

फिलहाल एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग सेक्टर्स की कुल 700 कंपनियाँ लिस्टेड हैं। इन कंपनियों ने अब तक मिलकर करीब 21,252 करोड़ रुपए का फंड जुटाया है, जबकि इनका कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2,22,338 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है।

यह भी पढ़े - एसबीआई लाइफ ने लॉन्च किया नया जीवन बीमा बचत प्लान- 'एसबीआई लाइफ- स्मार्ट प्लेटिना एडवांटेज', दीर्घकालिक वित्तीय भरोसे के लिए एक जीवन बीमा गारंटीड बचत योजना

इमर्ज प्लेटफॉर्म पर 700वीं लिस्टिंग की उपलब्धि पर बोलते हुए, एनएसई के चीफ बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर, श्री श्रीराम कृष्णन ने कहा , ;फरवरी 2025 में 600वीं और दिसंबर 2025 में 700वीं लिस्टिंग होना यह दर्शाता है कि एसएमई आईपीओ प्लेटफॉर्म कितना मजबूत और भरोसेमंद बन चुका है। मार्च 2025 में बाजार नियामक सेबी द्वारा किए गए बदलावों, हमारी सख्त जाँच प्रक्रिया और बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर लगातार फोकस ने इस बाजार को एक परिपक्व स्तर तक पहुँचाने में अहम्भू मिका निभाई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.