पत्नी अवैध संबंध में बन रही रोड़ा…पति पर लगा इल्जाम, सदमे में परिजन

पिथौरागढ़: पति, पत्नी और वो… महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप उत्तराखंड के इस जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी का आरोप है कि किसी महिला से अवैध संबंध के बाद उसका पति उसको परेशान करता है। आरोपी पति उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है।

एक महिला कर्मी ने अपने पति सहित ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पति पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक बीते 16सितंबर को महिला ने पुलिस कार्यालय में तहरीर दी।

महिला का कहना है कि 13 वर्ष पूर्व उनका विवाह अरविंद कुमार से हुआ। आरोप है कि विवाह के एक वर्ष बाद ही उनके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बने। इस कारण वह उन्हें प्रताड़ित कर मानसिक रुप से परेशान करने लगा।

बाद में पति ने जमीन लेने की बात बोलकर महिला से 20 लाख रुपये का लोन करवाया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम पर कर ली। इसमें उसका छोटा भाई भी शामिल है। महिला का कहना है कि ससुरालियों की ओर से उनपर तलाक के लिए भी दबाव बनाया गया।

महिला ने अरविंद के बड़े भाई अमरजीत पर भी 2 लाख 55 हजार रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ भादवि की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

खबरें और भी हैं

Latest News

“आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’ “आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यही मेरी जिंदगी की कहानी है!” मिथुन चक्रवर्ती ने नंदिता रॉय और शिबोपप्रसाद मुखर्जी की 2027 की फिल्म के लिए कहा ‘हां’
मुंबई, अगस्त 2026: कुछ सपने वक्त के साथ खत्म नहीं होते, बल्कि सही कहानी और सही मौके का इंतजार करते...
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अहम डिलीवरी सीन के लिए मुस्कान बामने ने ली ‘3 इडियट्स’ से प्रेरणा
‘ये फितूर तेरा’ की सौम्या-जीत की जोड़ी बनी फैंस की फेवरेट, देबचंद्रिमा बोलीं- “ये प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है”
भारतीय महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’
सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.