गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक विवाहित महिला की कथित तौर पर ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। महिला दोस्त से मिलने पहुंची थी। हत्या का आरोप उसके दोस्त पिंटू और पिंटू के साथी आर्यन पर लगा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका की पहचान 28 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने पति प्रमोद के साथ गाजियाबाद के इंद्रापुरी इलाके में किराये के कमरे में रहती थी। उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है। पिंकी के बुलंदशहर निवासी पिंटू से संबंध बताए जा रहे हैं। पिंटू इंद्रापुरी के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।

दोस्त से मिलने पहुंची थी पिंकी

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लोनी बॉर्डर अमरदीप मौर्य के अनुसार, प्रमोद दीपावली पर अपने गांव गया हुआ था और पिंकी घर पर अकेली थी। पिंकी ने अपनी दोस्त शिवानी से पिंटू से मिलने की इच्छा जताई थी। शिवानी ने पिंटू के साथी आर्यन से बात कर उसे बताया कि पिंकी और पिंटू उसके कमरे पर आएंगे।

सोमवार रात पिंकी और पिंटू आर्यन के कमरे पर पहुंचे। उस समय आर्यन भी वहां मौजूद था। रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर पिंटू और आर्यन पिंकी से नाराज हो गए। इसके बाद तीनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पिंटू और आर्यन ने ईंट से पिंकी के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

शोर सुनकर पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना

वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। कमरे से शोर सुनकर पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिंकी को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पिंकी के पति को घटना की जानकारी दे दी है। पिंटू और आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.