Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया।

12 लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को वादी ने बैरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मनीष कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव और अनीश कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव, निवासी मिश्र के मठिया, थाना बैरिया, बलिया समेत 12 लोगों ने लाठी-डंडे और रॉड से उन पर तथा उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया।

यह भी पढ़े - बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार

इस हमले में वादी और उनके परिजनों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करने के साथ ही दरवाजे पर खड़ी चार पहिया गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस क्लब तिराहे के पास से गिरफ्तारी

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बैरिया थाने के उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ पुलिस क्लब तिराहे के पास कार्रवाई की। इस दौरान लल्लन यादव पुत्र स्व. गौरी यादव और रंजु देवी पत्नी अवधेश यादव, निवासी मिश्र की मठिया, थाना बैरिया को हिरासत में लिया गया। वहीं, दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में हमला

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 8 नवंबर 2026 को शाम करीब आठ बजे पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर भृगुनाथ यादव पुत्र गौरीशंकर यादव तथा उनके परिवार पर हमला किया गया था। आरोपितों को जानकारी हो गई थी कि उनके खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के डर से आरोपित मुख्यालय में किसी बड़े अधिकारी के समक्ष पेश होने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों ने घटना में इस्तेमाल हथियारों को मांझी पुल से नदी में फेंकने की बात भी बताई।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, उप निरीक्षक मुकेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.