- Hindi News
- मनोरंजन
- प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
चार भागों की डॉक्यू-सीरीज़ और उनकी यादगार फिल्मों के जरिए होगा प्रेमनाथ जी की अद्भुत जीवन यात्रा का जश्न
इस एक महीने तक चलने वाले विशेष आयोजन में प्रेमनाथ जी के पुत्र मोंटी नाथ द्वारा निर्मित चार भागों की डॉक्यू-सीरीज़ के साथ उनकी कुछ यादगार फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा। 7 नवंबर से हर शनिवार सुबह 11:30 बजे डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ का नया भाग दिखाया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 12 बजे उनकी एक खास फिल्म प्रसारित होगी।
हिंदी सिनेमा में प्रेमनाथ जी की शानदार विरासत
हिंदी सिनेमा में प्रेमनाथ जी का सफर किसी मिसाल से कम नहीं रहा। करियर के शुरुआती दौर में बतौर हीरो पहचान बनाने से लेकर चरित्र भूमिकाओं में नई सफलता हासिल करने तक, उन्होंने बदलते सिनेमा के साथ खुद को लगातार निखारा। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय की मौलिक शैली ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई।
विशेष रूप से तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘अमर प्रेमनाथ’ में अभिनेता के जीवन, उनके करियर और उनकी फिल्मी विरासत से जुड़े कई पहलुओं को सामने लाया जाएगा। इसके साथ प्रसारित होने वाली फिल्में दर्शकों को उनकी कुछ सबसे यादगार भूमिकाओं को एक बार फिर देखने का मौका देंगी। यह आयोजन सिर्फ उनके अभिनय का ही नहीं, बल्कि उस शख्सियत का भी जश्न है, जिसने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई।
हर शनिवार खास डॉक्यूमेंट्री और यादगार फिल्म
इस विशेष आयोजन की शुरुआत 7 नवंबर को ‘अमर प्रेमनाथ’ के पहले भाग से होगी, जिसके बाद फिल्म ‘देश प्रेमी’ प्रसारित की जाएगी।
14 नवंबर को डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ का दूसरा भाग दिखाया जाएगा, जिसके बाद ‘रोटी कपड़ा और मकान’ का प्रसारण होगा। 21 नवंबर को प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती के खास अवसर पर सीरीज़ का तीसरा भाग पेश किया जाएगा, जिसके बाद उनकी यादगार फिल्म ‘बॉबी’ दिखाई जाएगी।
वहीं, 28 नवंबर को डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ के चौथे और अंतिम भाग के साथ फिल्म ‘कालीचरण’ के जरिए इस महीने भर चलने वाली श्रद्धांजलि का समापन होगा।
प्रसारण कार्यक्रम:
7 नवंबर: ‘अमर प्रेमनाथ’ – भाग 1, इसके बाद ‘देश प्रेमी’
14 नवंबर: ‘अमर प्रेमनाथ’ – भाग 2, इसके बाद ‘रोटी कपड़ा और मकान’
21 नवंबर: ‘अमर प्रेमनाथ’ – भाग 3, इसके बाद ‘बॉबी’
28 नवंबर: ‘अमर प्रेमनाथ’ – भाग 4, इसके बाद ‘कालीचरण’
डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ हर शनिवार सुबह 11:30 बजे और उसके बाद संबंधित फिल्म दोपहर 12 बजे प्रसारित होगी।
शत्रुघ्न सिन्हा ने याद किया प्रेमनाथ जी का अनूठा अंदाज
दिग्गज अभिनेता प्रेमनाथ जी को याद करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,
“मैंने प्रेमनाथ जी की सारी फ़िल्में देखी हैं और उन्हें बहुत सराहा है, बहुत चाहा है। ‘बरसात’, ‘रुस्तम सोहराब’ और ‘आन’ में उनका अभिनय जबरदस्त था। एक ख़ास बात थी प्रेमनाथ जी में... वो जैसे भी करते थे, अपने ही अंदाज़ में करते थे, बिल्कुल ओरिजिनल। न किसी की नकल की उन्होंने और न ही किसी कलाकार के सामने खड़ा होने में किसी किस्म की हीन भावना महसूस की उन्होंने। उनके सामने तो अच्छे-अच्छे कलाकारों के अंदर हीन भावना पैदा हो जाती थी।”
‘अमर प्रेमनाथ’ और उनकी यादगार फिल्मों का यह सिलसिला क्लासिक सिनेमा के चाहने वालों के लिए हर शनिवार एक खास अनुभव लेकर आएगा। साथ ही, नई पीढ़ी के दर्शकों को भी पहली बार प्रेमनाथ जी के शानदार काम और उनकी विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
देखना न भूलें ‘अमर प्रेमनाथ’—प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती का खास जश्न, इस नवंबर हर शनिवार, सिर्फ ज़ी क्लासिक पर!
