Varanasi News: महाकुंभ स्नान के बाद वाराणसी में श्रद्धालुओं की भीड़, 22 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

वाराणसी: महाकुंभ स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंच रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने शहर के सभी स्कूलों को 22 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

शहरी क्षेत्र के स्कूल पहले 17 फरवरी को खुलने वाले थे, लेकिन अब उनकी कक्षाएं 22 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगी। बीएसए डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

यातायात प्रभावित, बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

महाकुंभ के बाद वाराणसी में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक के कारण स्कूल बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।

परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार होंगी

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं और सीबीएसई की परीक्षाएं पहले से ही चल रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.