Chandauli News: जयमाल के दौरान प्रेमी ने दुल्हन को किया किस, टूटी तय शादी, फिर मंदिर में रचाई प्रेम विवाह

चंदौली (उत्तर प्रदेश): जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें जयमाल के दौरान दुल्हन के प्रेमी ने स्टेज पर आकर उसे किस कर लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब बारात आ चुकी थी और जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक हुए इस घटनाक्रम से माहौल गर्म हो गया और दूल्हे पक्ष ने तुरंत शादी तोड़ने का फैसला कर लिया।

घटना की सूचना पर मामला कोतवाली पहुंचा, जहां दुल्हन और उसका प्रेमी भी मौजूद थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे 2017 से एक-दूसरे को जानते हैं और एक साथ जीवन बिताना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच मध्यस्थता कराई।

पुलिस, दोनों परिवारों और गांव के प्रधान की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका ने चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय ने पूरे विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया। यह अनोखी प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.