- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- Kanpur News: महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
Kanpur News: महिला का शव फंदे से लटका मिला, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के महावीरनगर में बुधवार शाम एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली।
माधुरी के परिजन, जिनमें बहन मधु, भाई मनोज और मनीष तथा मौसी कांती शामिल हैं, ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजन माधुरी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार शाम भी विवाद के बाद राजन ने माधुरी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
दूसरी ओर, राजन ने बताया कि उस दिन शराब पीने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। वह घर से बाहर पान मसाला लेने चला गया था, और इस दौरान माधुरी ने बच्चों को कमरे से बाहर भेजकर दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।