- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- 21 अप्रैल से चलेगी ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन, देखें रूट और टाइमटेबल
21 अप्रैल से चलेगी ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन, देखें रूट और टाइमटेबल
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन ग्वालियर से 21 अप्रैल से 30 जून, 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को तथा बरौनी से 22 अप्रैल से 01 जुलाई,2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को 21 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 03 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
वापसी यात्रा में 04138 बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 22 अप्रैल से 01 जुलाई,2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को बरौनी से 09.30 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 10.22 बजे, हाजीपुर से 11.30 बजे, छपरा से 13.05 बजे, सीवान से 14.05 बजे, भटनी से 14.50 बजे, देवरिया सदर से 15.30 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, बस्ती से 18.30 बजे, मनकापुर से 19.15 बजे, गोंडा से 20.40 बजे, करनैलगंज से 21.30 बजे, बुढ़वल से 22.27 बजे, बाराबंकी से 23.30 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.10 बजे, उन्नाव से 02.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.25 बजे, पुखराया से 04.35 बजे, काल्पी से 04.51 बजे, उरई से 05.18 बजे, ऐट से 05.39 बजे, मोठ से 06.05 बजे, वाीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 07.50 बजे, दतिया से 08.14 बजे तथा डबरा से 08.42 बजे छूटकर ग्वालियर 10.20 बजे पहुंचेगी।
