उन्नाव में रिश्तों का कत्ल: मामूली बात पर विवाद… बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस हिरासत में

उन्नाव में बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट।

उन्नाव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूचकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया।

उन्नाव: उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत ओसियां गांव में जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

बता दें कि ओसियां गांव निवासी भारत उर्फ गोला पुत्र पति पाल का उसके बड़े भाई करन से जमीन को लेकर सोमवार दोपहर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे पर वहां पड़ी ईंट से वार कर दिया। तेज वार के चलते छोटा भाई वहीं गिर गया। इसके बाद बड़े भाई ने उस पर कई बार ईंट से वार कर दिए।

इससे छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों के अनुसार भारत कानपुर स्थित एक दाल मिल में काम करता था। वह चार भाई थे।

एसओ ने बताया कि घटना की सूचना पर फोर्स के साथ वे तत्काल मौके पर पहुंचे थे। आरोपी भाई को हिरासत में लेकर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग
लखनऊ, अगस्त 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स की ओर से आयोजित मेगा प्लांटेशन ड्राइव...
‘द फर्दर’ की ताकत अब असल दुनिया में दिखेगी: जेम्स वान ने ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ को लेकर खोले राज
13 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बन सकते हैं आप, अनिल कपूर ने दिखाया ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो
ड्रोन के लिए देश में ही तैयार होगी मजबूत बैटरी सप्लाई, बेंगलुरु में बनेगी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी
भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की नई साझेदारी की शुरुआत, विकास और संवाद पर रहेगा जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.