Accident In Unnao: निजी बस की चपेट में आए बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर, पढ़ें- पूरी खबर

उन्नाव में निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत।

उन्नाव में निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्नाव: उन्नाव की पुरवा कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-पुरवा मार्ग स्थित बिछिया सीएचसी गेट के सामने बाइक सवार दंपती निजी बस की चपेट में आ गए। इसमें बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और दंपती को बिछिया सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बता दें कि झांसी जिला के गांव समथर निवासी रामकृष्ण पाल हादसे में घायल हो गया था। वह उसका इलाज कराने बाइक से पत्नी माया देवी के साथ बिछिया सीएचसी गया था। इलाज के बाद दंपत्ति सीएचसी से बाहर निकल रहे थे, तभी सीएचसी गेट के पास सामने से आ रही अनियंत्रित निजी बस ने उन्हें रौंद दिया।

इसमें बाइक बस के नीचे घुस गई और दोनों गंभीर घायल हो गए। यह देख वहां राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने दंपति को सीएचसी में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी।

सीएचसी के डा. संजीव कुमार ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, रामकृष्ण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही महिला का शव मोर्चरी भेजा है। पुलसि ने जांच के बाद बस कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.