- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, मिली निराश करने वाली खबर
हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, मिली निराश करने वाली खबर
On
UP News : दुल्हन सोलह श्रृंगार कर बारात आने का इंतजार करती रही। उधर, दूल्हा अपनी ही गांव की प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। इस बात की जानकारी दुल्हन को हुई तो वह निराश हो गई। शादी की उम्मीदें धरी की धरी ही रह गईं। कन्यापक्ष ने कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई है। मामला यूपी के हरदोई जनपद के कछौना क्षेत्र के एक गांव की है।
दूसरे दिन कन्या पक्ष के लोगों ने इसका शिकवा वर पक्ष से किया तो दूल्हे के परिजनों ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। सोमवार को मामला कोतवाली पर आया तो दोनों पक्षों में सुलह समझौता की कोशिशें शुरू हो गईं। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित सरोज के विरुद्ध कासिमपुर थाने में नाबालिग को भगा ले जाने का मामला दर्ज है। संबंधित प्रकरण में तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
22 Sep 2026 08:58:08
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
