- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सुल्तानपुर
- UP: करंट की चपेट में आने से बहू की मौत, सास-ससुर झुलसे
UP: करंट की चपेट में आने से बहू की मौत, सास-ससुर झुलसे
On
सुलतानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कैभा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सास और ससुर झुलसकर घायल हो गए।
यह भी पढ़े - 69th National School Wrestling Championship : यूपी के हमजा ने चंडीगढ़ के जसकरन प्रीत सिंह को हराकर जीता स्वर्ण
करंट लगने से लहूरी मौर्य और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं, जबकि बहू सरिता पत्नी फूलचंद मौर्य गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। उनके पति फूलचंद, जो वायरिंग का काम करते हैं, घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
खबरें और भी हैं
UP: करंट की चपेट में आने से बहू की मौत, सास-ससुर झुलसे
By Parakh Khabar
फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी
By Parakh Khabar
अंडर-19 वर्ल्ड कप: इस देश की टीम घोषित, कप्तान के नाम का हुआ ऐलान
By Parakh Khabar
Latest News
18 Dec 2025 14:48:38
रायपुर। राजधानी से सटे तिल्दा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में गुरुवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
