Sultanpur News: पाइप लाइन विवाद में बवाल, विहिप नेता और उनके बेटे पर फायरिंग

सुलतानपुर। जिले के कादीपुर क्षेत्र में पाइप लाइन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थानीय नेता और उनके बेटे पर हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कटसारी गांव में रहने वाले विहिप नेता सत्येंद्र मिश्रा (48) का अपने पड़ोसी दीपक मिश्रा से पाइप लाइन को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में दीपक बंदूक ले आया और सत्येंद्र को बट से पीटने लगा।

जब सत्येंद्र के बेटे ऋतिक (24) ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो दीपक ने उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली सिर्फ छूकर निकल गई, जिससे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल सत्येंद्र और ऋतिक को अस्पताल पहुंचाया।

कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि सत्येंद्र मिश्रा विहिप के कादीपुर प्रखंड के नेता हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.