Sonbhadra News: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार, दो महिलाओं समेत चार की मौत, चार गंभीर घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी एक कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाकुंभ स्नान के बाद लौट रहे थे श्रद्धालु

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि बोलेरो कार में सवार श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। जब उनकी कार सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई।

चार की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

इस दर्दनाक दुर्घटना में लक्ष्मी बाई (30), अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मिणी यादव (56) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलीपा देवी, योगी लाल, सुलेन्द्री देवी और ढाई वर्षीय हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हालत नाजुक

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, जबकि ट्रक चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.