सीतापुर : लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला शव,रुमाल से कसी थी गर्दन

पिता ने हत्या की जतायी आशंका,मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

औरंगाबाद/सीतापुर: नैमिषारण्य थाना इलाके में कल से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक के गले में फंदा लगा हुआ था और मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाये गये है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम भीखनापुर निवासी मृतक संदीप (20) पुत्र रूपचन्द्र सोमवार दोपहर के समय अपने घर से शौच के के लिए गांव के निकट गया था। कई घंटे बीत जाने के बाद घर नही लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। सोमवार की रात ग्यारह बजे मृतक के पिता रूपचंद्र ने गांव के निकट पुलिस चौकी बिलहरी पर सूचना दी की मेरा बेटा दोपहर दो बजे से लापता है। 

यह भी पढ़े - लखनऊ में गंदे पानी पर संजय सिंह का हमला—बोले, क्या सरकार मौतों का इंतज़ार कर रही है?

मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ खेत व जंगल में तलाश की गांव के उत्तर–पश्चिम घने गन्ने के खेत में पेड़ के नजदीक जमीन पर शव पड़ा मिला जिसकी गर्दन रुमाल से कसी हुई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके और सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दबी जुबान ग्रामीण प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कर रहे है। वही मौके पर मृतक की रोती बिलखती मां ने अपने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही है। पिता द्वारा दी गई तहरीर में पिता ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। 

घटना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह, क्षेत्राधिकार सुशील कुमार यादव, थाना प्रभारी दिग्विजय पांडे , राम भरण गुप्ता चौकी प्रभारी बेलहरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी दिग्विजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की स्थिति स्पष्ठ हो जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.