शाहजहांपुर: सीएनजी टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जलालाबाद/शाहजहांपुर: उबरिया खेड़ा मंदिर के निकट एक सीएनजी गैस से भरे टैंकर में अचानक आग लग गयी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्र खाली करा दिए। घटना स्थल से एक किमी दूर वाहनों को रोक दिया था।  फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। 

शनिवार की शाम 6 बजे शहर से जलालाबाद की ओर सीएनजी गैस से भरा टैंकर जा रहा था। कांट-जलालाबाद रोड पर उबरिया खेड़ा मंदिर के निकट अचानक टैंकर में आग लग गयी। राहगीरों ने शोर मचाया कि टैंकर में आग लग गयी है। चालक ने तुरंत टैंकर को रोक दिया। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऐसा लग रहा था कि आग की लपटे आसमान को छू रही हो। भंयकर आग को देखकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी और लोग अपने वाहन लेकर पीछे की ओर भाग खड़े हुए। लोगों को भय था कि कहीं टैंकर फट न जाए। 

सूचना मिलने पर जलालाबाद व कांट पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने माइक से अनाउंस कराके घटना स्थल के आस-पास के लोगों से कहा कि क्षेत्र खाली कर दें। पुलिस ने घटना स्थल से करीब एक किमी दूर वाहनों को रोक दिया। लोगों ने अग्निशमन कार्यालय को सूचना दी। इधर शहर और जलालाबाद से भी कई गाड़ियां दमकल की तुरंत मौके पर पहुंच गयीं। कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। जलालाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि टैंकर के पहिये से आग लगी है। बरेली मोड़ से बालाजी सीएनजी गैस लेकर मैनपुरी जा रही थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। टैंकर फटा नहीं था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.