स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक।

संत कबीर नगर, 06 अप्रैल 2024 (सूचना विभाग)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में "व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)" SVEEP (Systematic Voter's Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड मेंहदावल के जिन बूथो पर 40 से 50 प्रतिशत तक मतदान हुये थे उन बूथो के मतदाताओं को जागरुक किये जाने हेतु आगंनवाड़ी कार्यकात्रियों द्वारा विकास खण्ड- मेंहदावल के ग्राम-तुनिहवाँ, छितापार, रमवापुर बेलहर, बटसरा एवं मुंठेरी आदि ग्रामों में क्षेत्रीय लोक संगीत के माध्यम से मतदाता जागरुकता सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया गया तथा ग्रामीणों को मतदान दिवस दिनांक 25 मई, 2024 को उनके मत के प्रयोग करने हेतु जागरुक किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र में मतदाताओं के एक मत का महत्व और उनकी सहभागिता के महत्व के बारे बताया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.