Sambhal News: कैफ और नईम की हत्या के आरोपी वारिस ने कबूली अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की हत्या की साजिश

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दो माह पहले विवादित जामा मस्जिद (हरिहरनाथ मंदिर) के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो युवकों, कैफ और नईम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वारिस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के दौरान वारिस ने यह स्वीकार किया कि सर्वे से एक दिन पहले ही उसे निर्देश मिले थे कि भीड़ के बीच छिपकर पुलिस और आम लोगों पर फायरिंग करनी है और अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की हत्या करनी है। इस हत्या का उद्देश्य देशभर में दंगे भड़काना था।

शारिक साटा गिरोह का सदस्य वारिस

पुलिस के अनुसार, वारिस दुबई में सक्रिय शारिक साटा गिरोह का सदस्य है। वारिस ने हिंसा के दौरान फायरिंग की थी, जिससे कैफ और नईम की मौत हुई। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जिनमें एक रिकॉर्डिंग मिली है। इस रिकॉर्डिंग में वारिस अपने साथी से "सामान" लाने की बात कर रहा है। पुलिस का मानना है कि "सामान" का मतलब हथियार है।

कैफ और नईम की हत्या की कबूलियत

वारिस ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ही नईम और कैफ की हत्या की थी। इसके अलावा, वह पुलिस पर फायरिंग, आगजनी और तोड़फोड़ में भी शामिल था। वारिस ने बताया कि घटना के बाद वह दिल्ली भाग गया था और दो महीने तक वहां छिपा रहा। इस दौरान उसके साथी समीर को पकड़ा गया, जिसे उसने फोन कर तमंचा लाने को कहा था।

हिंसा की साजिश का खुलासा

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, वारिस ने बताया कि 23 नवंबर की रात को उसे जानकारी दी गई थी कि 24 नवंबर को विवादित जामा मस्जिद का सर्वे होगा। उसी रात मुल्ला अफरोज ने उसे तमंचा और कारतूस दिए और साजिश के तहत भीड़ में छिपकर फायरिंग करने की योजना बनाई गई। योजना में अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की हत्या भी शामिल थी, ताकि देशभर में सांप्रदायिक तनाव फैल सके।

वारिस की निशानदेही पर पुलिस ने मोहल्ला कोटगर्वी से एक तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। पुलिस ने वारिस के खिलाफ हत्या, फायरिंग, आगजनी और हिंसा के आरोप में कार्रवाई की है।

पुलिस मामले की तह तक जाने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी रखे हुए है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.