सम्भल: चुनाव पर्यवेक्षकों ने कार्य का मूल्यांकन किया और चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चलाना उनका कर्तव्य है

संभल/बहजोई: लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ कराए जाने को लेकर निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार व पुलिस प्रेक्षक अशोक कुमार ने लोकसभा क्षेत्र संभल के तहत आने वाली पांचों विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व समस्त प्रभारी अधिकारियों के साथ अब तक किए कार्यों की समीक्षा की।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सामान्य प्रेक्षक व पुलिस प्रेक्षक ने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रभारी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।इसके पश्चात पीपीटी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने लोकसभा क्षेत्र संबंध में जानकारी दी। जनपद की प्रोफाइल, विधानसभा वार मतदाताओं का विवरण,बूथ वार विवरण, बूथ पर आवश्यक सुविधाओं व अन्य विषयों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने विस्तार से जानकारी दी।

सामान्य प्रेषक अमित कुमार ने कहा की 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग ऐसे मतदाता जिन्होंने 12 डी के माध्यम से घर पर मतदान करने के लिए आवेदन किया है। उनको घर पर ही मतदान करने की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में समस्त बूथों पर न्यूनतम सुविधा उपलब्ध रहे।

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने प्रेक्षकों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण सुरक्षा की दृष्टि से संपन्न करने के लिए पुलिस बल व्यवस्था की तैयारी की जानकारी दी। पुलिस प्रेक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस रात्रि को भी सक्रिय रहे। इस दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, एडीएम न्यायिक सुशील कुमार चौबे, सीडीओ भरत कुमार मिश्र, एएसपी अनुकृति शर्मा, श्रीश्चंद सहायक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व  प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.