रुड़की: मुद्दों के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी कांग्रेस पार्टी: राजेंद्र चौधरी

रुड़की: महानगर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने अपने कैंप कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से गहनता से विचार विमर्श किया गया। राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में मुद्दों के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास ही नहीं घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की रीति और नीतियों से भी अवगत कराएगा। 

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, विभिन्न फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस साथियों के साथ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं संगठन डेस्क हेल्प के प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने गहन विचार विमर्श करते हुए संगठन की मजबूती के संबंध में सभी के सुझाव एवं दायित्व का निर्धारण तय किया।

यह भी पढ़े - Ballia News: गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

बैठक में कैसे बूथ से लेकर मतदान स्थल व मतगणना तक कांग्रेस को विजयी बनाने में कार्यकर्ताओं को लगन के साथ पार्टी को विजयी बनायें। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस मुददो के साथ चुनाव में जाएगी जिसमें युवाओं के मुद्दे, किसानों की फसल की कीमत, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा एवं भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था कैसे बनाई जाए और भारत के प्रत्येक नागरिक का उसमें क्या रोल रहे इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस चुनाव में जा रही है। उन्होंने कहा विपक्ष मात्र धनबल धर्म एवं हिंदू मुसलमान के आधार पर तथा सीबीआई आईडी जैसे सरकारी संस्थाओं की सहायता लेते हुए विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रहा है। भारत के हित को देखते हुए कांग्रेस को लाना बहुत जरूरी है। डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्ष तथा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि वह प्रत्येक बूथ पर अपने मजबूत कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारी करें।

आशीष सैनी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ने कहा कि कांग्रेस की अपार संभावना है और यदि कार्यकर्ता आम जनता के बीच अपने मुद्दों को सही से समझाने में सफल हो गया तो निश्चित कांग्रेस की जीत होगी। महिला कांग्रेस अध्यक्षा रश्मि चौधरी ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं छात्र संघ के जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी ने भी पार्टी में छात्रों के हितों की बात उठाने के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद किया‌। इस अवसर पर पार्षद मोहसिन अल्वी ने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस अवसर आशीष चौधरी, मदनपाल बढ़ाना, डॉक्टर शहजाद बिजौली, एडवोकेट संजय कुमार शर्मा, मोहसिन पार्षद, पूर्व पार्षद फजलूर्रहमान, पूर्व पार्षद संजय गुडडू, अश्वनी छाबड़ा, सलीम सलमानी, भूषण त्यागी, एमएन सक्सेना, रणबीर नागर, आशीष सैनी, नूर अहमद, अजय चौधरी, मुस्तकीम अहमद नसीम अहमद, नीरज सैनी, डॉ राजेंद्र सैनी, विनोद पवार, दीपचंद सैनी सुशील कश्यप, तहसीन अंसारी, अमित मलिक, बीना आनंद, यासमीन बेगम, रानी बर्नार्ड, रिजवान पाडली, अमित मीन्टू, विक्रांत प्रजापति, इजहार अली, मुस्तकीम, शकील, सुभाष, सुमित आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.