- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : नेहा सिंह सहित 56 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, परिवार और जिले में खुशी की लहर...
Ballia News : नेहा सिंह सहित 56 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, परिवार और जिले में खुशी की लहर

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 56 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
नेहा सिंह बनी मुख्य सेविका, परिवार में उमंग
जनपद की 56 मुख्य सेविकाओं में से एक नेहा सिंह, पत्नी ओमकार सिंह, भी शामिल हैं। वे हल्दी निवासी हरि किशोर सिंह की पुत्री तथा प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के पूर्व अध्यक्ष अजेय किशोर सिंह की भतीजी हैं। नेहा की सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
बहन की उपलब्धि पर अनिल सिंह (Assistant Professor), राकेश सिंह (Assistant Teacher), सुनील सिंह (Assistant Teacher), संतोष सिंह (Assistant Teacher व मंत्री प्राशिसं बेलहरी) तथा डॉ. मनीष सिंह (प्रवक्ता, महावीर सिंह इंटर कॉलेज बादिलपुर) ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।