Rampur News: सड़क हादसे में जनसेवा केंद्र संचालक की मौत, दूसरा बाइक सवार फरार

Rampur News: मंगलवार सुबह रतनपुरा शुमाली के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें जनसेवा केंद्र संचालक नवनीत की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घर लौटते समय हुआ हादसा

अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदीनगर निवासी 35 वर्षीय नवनीत जनसेवा केंद्र संचालित करते थे। मंगलवार सुबह वह किसी काम से खौद चौराहे गए थे और वापस लौटते समय खौद-थूनापुर मार्ग पर रतनपुरा शुमाली गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नवनीत सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा बाइक सवार हादसे के बाद अपनी बाइक समेत मौके से फरार हो गया।

शादी के एक साल बाद ही उजड़ा परिवार

नवनीत की शादी करीब एक साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंजाबनगर निवासी काजल से हुई थी। अभी परिवार उनकी शादी की खुशियों से पूरी तरह बाहर भी नहीं आया था कि इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया। काजल कुछ महीनों की गर्भवती बताई जा रही हैं। नवनीत के निधन से ससुराल और मायके दोनों पक्षों में गहरा शोक है।

परिजनों के अनुसार, नवनीत अपने दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़े थे। उनकी मौत के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है। लोगों का उनके घर पर सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.