रायबरेली: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिला दंपत्ति का शव, मामूली विवाद बना जानलेवा

रायबरेली। खीरो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना सुरजा निहस्था गांव की है। शुक्रवार को भीमराज उर्फ भीखू (32) और उसकी पत्नी सोनी देवी (28) घर के अंदर मृत पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके से लौटने के बाद बढ़ा तनाव

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सोनी 14 नवंबर को अपने मायके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद ससुराल लौटी थी। वह अपने तीनों बच्चों — शिवम (9), शुभी (7) और शिवांश (4) — को नाना के घर छोड़ आई थी।

यह भी पढ़े - कन्नौज : किसानों व पंचायत सदस्यों ने चकबंदी निरस्त करने की मांग तेज की, CM को भेजा हलफनामा

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद, पति ने किया हमला

जांच में पाया गया कि घर लौटने के बाद दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान भीमराज ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.