UP Crime News: बेड पर महिला सिपाही, फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार की शाम शाहगंज थाना क्षेत्र के मिन्हाजपुर इलाके में किराए के कमरे में एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। दो पुलिस कर्मियों का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुरूष कांस्टेबल का शव फंदे पर लटका पाया, जबकि महिला कांस्टेबल का शव बेड पर पड़ा मिला। वहीं, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, डीसीपी नगर दीपक भूकर, एसीपी कोतवाली मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक की 2 टीमों ने हर एंगल से जांच-पड़ताल की। 

सिपाही राजेश वैष्णव 2019 बैच का सिपाही थे। राजेश की तैनाती कोतवाली एसीपी पेशी में पिछले दो वर्षों से थी। राजेश मूल रूप से मथुरा के रहने वाले थे। वहीं, महिला सिपाही संगम क्षेत्र के टूरिस्ट थाने में तैनात थी। वह मूलरूप से कानपुर के नौबस्ता की रहने वाली थी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों को आरक्षी राजेश फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि महिला आरक्षी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। मामले में दो तरह की आशंका जताई जा रही है। पहली आशंका यह है कि दोनों ने सुसाइड किया होगा या पुरुष सिपाही ने महिला की हत्या कर के बाद खुदकुशी की हो। देर रात तक पुलिस घटना स्थल पर मौजूद रही। शाहगंज पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.