Prayagraj News: पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला लापता छात्रा का शव, परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

प्रयागराज। दो दिन से लापता 21 वर्षीय छात्रा सरिता पटेल का शव मंगलवार को सोरांव थाना क्षेत्र में कलंदरपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर धोषणा गांव के एक बगीचे में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की आंखों को चील-कौओं ने नोंच डाला था और शरीर पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर से काम के लिए निकली थी छात्रा

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनी हासिमपुर (नई बाजार) निवासी सरिता पटेल पुत्री दारा सिंह बीए की छात्रा थी। 16 मार्च की सुबह करीब 8 बजे वह किसी काम से घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को सरिता के पिता दारा सिंह ने मऊआइमा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर भरा पानी, घरों में घुसा, पेड़ों के गिरने से अफरा-तफरी

पेड़ से लटका मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

मंगलवार की शाम कलंदरपुर चौकी के पास धोषणा गांव में ग्रामीणों ने बगीचे में पेड़ से लटकते हुए छात्रा का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। शव की स्थिति बेहद दर्दनाक थी—आंखें चील-कौओं ने नोंच ली थीं और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। कपड़े भी फटे और अस्त-व्यस्त थे, जिससे परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

परिजनों का कहना है कि सरिता को एक लड़का फोन पर परेशान करता था। पिता दारा सिंह, जो हाल ही में पैरालिसिस के कारण असमर्थ हो गए हैं, ने बताया कि घर में मां और दो भाई हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
बलिया। पवित्र सावन माह में बलिया जनपदवासियों को रेल यात्रा के क्षेत्र में एक साथ दो बड़ी सौगातें मिली हैं।...
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Barabanki News: हाईवे किनारे महिला सिपाही का झुलसा शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका, आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा
Ballia News : बलिया में पुलिस विभाग में फेरबदल, राकेश कुमार सिंह बने शहर कोतवाल, मूल चंद चौरसिया को बैरिया और अनिल सिंह को सहतवार की कमान
Ballia News: ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का एक्शन, कोतवाल लाइन हाजिर – DM ने कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.