Prayagraj News: शराब ठेके के पीछे मिला राजगीर का शव, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के कैथी बाजार में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब देशी शराब के ठेके के पीछे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बरदहा गांव निवासी 55 वर्षीय बृजेश कुमार के रूप में हुई, जो पेशे से राजगीर था।

परिजनों के मुताबिक, बृजेश शुक्रवार दोपहर काम पर निकले थे लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह जब शव मिला, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बृजेश की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में आरसेटी दे रहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर, निशुल्क प्रशिक्षण से बढ़ रही रोजगार की राह

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.