Prayagraj News: हिन्दू युवाओं में संस्कारों का क्षरण चिंता का विषय- बजरंग लाल बांगड़ा

महाकुंभ नगर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की प्रन्यासी मंडल व केंद्रीय प्रबंध समिति की त्रिदिवसीय बैठक 7 फरवरी से झूंसी स्थित महाकुंभ मेला क्षेत्र में आयोजित होगी। यह बैठक विहिप के महाशिविर में होगी, जिसमें हिन्दू युवाओं की सामाजिक चुनौतियों पर गहन मंथन किया जाएगा। प्रमुख रूप से हिन्दू युवाओं में संस्कारों के क्षरण, धार्मिक आस्था में कमी, देर से विवाह, नशे की लत जैसे गंभीर विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा ने गुरुवार को विहिप के शिविर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक सत्ता परिवर्तन के बाद से हिन्दुओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। वहां मंदिरों को ध्वस्त किया गया है और हिन्दू महिलाओं के सम्मान पर आघात किया गया है। ये घटनाएं अभी भी जारी हैं, जो हिन्दू समाज के लिए चिंता का विषय है। बैठक में हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने, जनसंख्या असंतुलन, वक्फ बोर्ड के निरंकुश अधिकारों, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों तथा अयोध्या के बाद काशी-मथुरा जैसे पवित्र स्थलों की मुक्ति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, संगठन के विस्तार और विभिन्न राज्यों में हिन्दू समाज से जुड़े विशेष मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।

बांगड़ा ने कहा कि हिन्दू समाज वर्षों से सामाजिक कुप्रथाओं से संघर्ष कर रहा है। छुआछूत से मुक्ति और सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए विहिप ने कई अभियान चलाए हैं। हिन्दू परिवार व्यवस्था को मजबूत करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हिन्दू समाज को आत्मबोध कराना वर्तमान समय की महती आवश्यकता है।

इस बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से देशभर के 47 प्रांतों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य देशों से भी अनेक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार, संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, सह संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे सहित बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के प्रमुख पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों व प्रांतों के मंत्री और संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
मुंबई, नवंबर 2026। टेलीविजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दर्शकों को कहानियों, किरदारों और भावनात्मक रिश्तों से जोड़ने का...
गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
अनिल कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा, पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ से किया था पहला कैमरा फेस
डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.