- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- प्रयागराज: सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में 78.25 फीसदी छात्रों ने मारी बाजी
प्रयागराज: सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में 78.25 फीसदी छात्रों ने मारी बाजी
प्रयागराज। सीबीएससी बोर्ड के 12वीं का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया है। प्रयागराज में इसबार सबसे कम 78.25 प्रतिशत नतीजा रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। सीबीएससी बोर्ड के 12वीं के परिणाम में 87.98% बच्चे उत्तीर्ण हुए है। इस बाद के परिणाम में प्रयागराज सबसे पीछे रहा है। पिछले तीन सालों में सबसे खराब रिजल्ट रहा है। प्रयागराज का रिजल्ट 78.25% रहा। जबकि त्रिवेंद्रम टॉप पर आया है। जिसका परिणाम 99.91% रहा। इस बार लड़कियां 6.40 प्रतिशत से अधिक अंकों से लड़कों से अव्वल रही है। इस बार इस परिणाम में कुल 91% लड़किया आगे रही है।

वाणिज्य संकाय के मौमिता बल ने 94.8% अंक हासिल कर प्रथम स्थान किया। द्वितीय स्थान पर अनुराग शुक्ल 94.4% रहे। शिवम द्विवेदी 90.8% अंक हासिल कर तीसरे स्थान रहे। सीबीएसई 10 वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आदित्य शुक्ल ने 94.4% अंक हासिल कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता एवं विद्यालय के गौरव को बढ़ाया। द्वितीय स्थान पर प्रशांत कुमार 94.4% प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर नमन राजवंश, सहर्ष सिंह, दिव्याशु सिंह, उत्सव यादव ने 93.4 % अंकों के साथ अपना प्ररचम लहराया। प्रधानाचार्या पूजा चन्दोला ने सभी छात्रों की खूब सराहना किया एंव उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया ।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रयागराज के कक्षा दस के छात्रों ने एक बार फिर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कबीर कपूर ने 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 49 छात्रों ने 90 प्रतिशत व उससे ज्यादा अंक हासिल कर सफलता के नए परचम लहराए। इसी प्रकार कक्षा बारहवीं के सभी वर्गो के छात्र एवं छात्राए अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण हुए। मेधावी छात्र छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त करके विद्यालय, अपने जिले तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। शत् प्रतिशत परिणाम। 100% छात्र एवं छात्राए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। अर्चित सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। छात्रों का एआईएसएसई - 2024 में यह प्रदर्शन उनके कठिन परिश्रम, अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्रबंधन के सकारात्मक सहयोग से ही संभव हो सका। दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रयागराज अपने छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वागीण उन्नति के लिए कृत संकल्प है। सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई ) के आए दसवीं के नतीजे में बेथनी कानवेन्ट स्कूल नैनी के प्रियांशु मिश्र ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।
