प्रतापगढ़: सुपरस्टार अक्षरा सिंह के लटके झटके व रवि त्रिपाठी के गायन से महोत्सव की बंधी खूबसूरत समां

लालगंज प्रतापगढ़। भोजपुरी की जानी मानी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने उन्तीसवें महोत्सव में भक्ति तथा मनोरंजन से जुड़े भोजपुरिया सुरों को खूबसूरती के साथ आगाज दिया तो पूरा का पूरा महोत्सव लोगों के दिलों में उतरता गया। वहीं मशहूर पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी की भजन श्रृंखला व वालीबुड से जुडे गीतों की बौछार से भी हर तरफ से उमड़े श्रोताओं को दिल थामकर महोत्सव का रात भर आनन्द उठाते देखा गया। अक्षरा और रवि की जोड़ी ने भी जब सुरों का संगम प्रवहमान बनाया तो पास में बह रही सई की तरंगे भी मानो झूम उठी हो। अक्षरा का जादू महिला एवं पुरूष आडीटोरियम से लेकर अति विशिष्ट दीर्घा तक इस तरह कयामत मे दिखा कि तिल रखने की जगह न होने के हालात मे दर्शको को एक पल के लिए तो संभालना मुश्किल हो गया।

वहीं सांस्कृतिक रंगमंच पर गणेश वंदना, मयूर नृत्य, गुजरात के गरबा डांडिया, शिव-पार्वती नृत्य, राजस्थान का घूमर नृत्य और महाराष्ट्र का लोक नाट्य संगीत भी दर्शकों मे अमिट छाप छोड गया दिखा। शुक्रवार की रात सांस्कृतिक रंगमंच पर तिरंगी इठलाती रोशनियों के बीच सुप्रसिद्ध भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की अदा तथा गीतों को देख सुनकर महिला आडीटोरियम से लेकर भूतल एवं प्रथम तल के खचाखच भरे आडीटोरियम को तालियों की गडगडाहट से मंत्रमुग्ध देखा गया। अक्षरा को मंच पर लेकर विधायक आराधना मिश्रा मोना जैसे ही पहुंची दर्शक दीर्घा से बज रही तालियां भोजपुरी सिनेस्टार का ग्लैमर बयां करने लगी।अक्षरा सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति की शुरूआत ऊँ नमः शिवाय के भजन तथा का दइके शिव का मनाई से भक्ति तरंगों की खुशबू दिखी।WhatsApp Image 2024-03-09 at 5.12.29 PM

यह भी पढ़े - लखनऊ : देवोत्थानी एकादशी पर तुलसी, शालिग्राम विवाह, अयोध्या से आई बारात बनी आकर्षण का केंद्र

वहीं अक्षरा के लटके झटके के बीच जइसन सोचले रहनी वइसे पियवा मोर बानी .. तथा कातिल जवानी फरेबी अदा बा देख सुन महोत्सव का जोश चरम पर आ पहुंचा। गीत की दुनिया में मशहूर पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी ने भी महोत्सव को अपने गीतों से चार चांद लगाया। रवि के गीत अरे दीवानो जरा पहचानो .. तथा बम भोले बम व इण्डिया से आया मेरा दोस्त का जलवा भी दर्शकों में जादुई करिश्मा लिये दिखा। महोत्सव में इण्डियन परफार्मिंग गु्रप लखनऊ के कलाकार गोल्डी गु्रप के शील द्विवेदी तथा संजय सिंह के शिव ताण्डव मंचन से भी महोत्सव स्थली हर हर महादेव के शंखनाद में गूंज उठी।

मुम्बई के हास्य कलाकार अशोक मिश्र ने हास्य की फुलझड़ियां इस कदर छोडी कि बड़े बुजुर्ग तक ठहाका लगाने से अपने को रोक न सके। सांस्कृतिक संध्या का मनोहारी संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा प्रो. डॉ. विजयश्री सोना ने प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों के साथ  अक्षरा सिंह व रवि त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र तथा शॉल व स्मृति-चिन्ह प्रदान किया। सांसद प्रमोद तिवारी व एमएलए मोना के साथ कलाकारों को सम्मान के साथ हौसला आफजाई मे एसडीएम प्रवीण द्विवेदी, सीओ रामसूरत सोनकर की भी मौजूदगी दिखी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.