प्रतापगढ़ में बोले अमित शाह-कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दल कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो

प्रतापगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार दोपहर हीरागंज के मां नायर देवी धाम के मैदान से कौशाम्बी के भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर खूब तंज कसा। कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दल कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो। कहा कि राहुल बाबा आपको एटम बम से डरना है तो डरो,हम नहीं  डरते हैं। उन्होंने कहा की अब तक हुए मतदान में विरोधी दलों का सूपड़ा साफ हो चुका है।

भाजपा को तीन चरण में 200 सीट मिल चुकी है। चौथे चरण में 250 पार जा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार इस देश की कमान संभालेंगे। उन्होंने बसपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने इतने वर्षों में कभी भी राम मंदिर को बनाने की कोशिश नहीं की। मोदी के आने के उपरांत पांच साल में हमने केस जीतकर  मंदिर का निर्माण भी कराया। 22 जनवरी को जब सोनिया, राहुल, अखिलेश, डिंपल को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बुलाया गया तो कोई भी नहीं आया। उन्होंने जनता से इस बार तीन हैट्रिक लगाने की अपील की। पहली हैट्रिक मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की। दूसरी यूपी में बसपा, सपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की। तीसरी फिर विनोद सोनकर को जिताने की। उन्होंने आगे कहा कि जब एक पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कहकि बारी बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें सुरक्षित सरकार चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। 

16 - 2024-05-12T142127.300

अमित शाह ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि डिंपल भाभी के साथ यादव रात में जाकर चुपके से टीका लगवा लिया था। आरोप लगाया कि डॉ.भीमराव आंबेडकर का अपमान किया गया, जो सम्मान में दिया जाना चाहिए था वह नहीं मिला। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद 14 अप्रैल को समरसता दिवस के रुप में मनाया गया। बाबा साहब को भारत रत्न लेकर उनका पूर्ण सम्मान किया गया। उन्होंने विनोद सोनकर द्वारा अपने क्षेत्र में कराए गए विभिन्न कार्यों को एक एक करके भी गिनवाया। अपने  भाषण के दौरान उन्होंने जनता को भाजपा से जोड़ने की कोशिश की।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.