पीलीभीत: कैशियर की प्रताड़ना से परेशान सेल्समैन ने की आत्महत्या

पूरनपुर, पीलीभीत।  कैशियर की प्रताड़ना से परेशान होकर सेल्समैन ने आत्महत्या कर ली। सेल्समैन की मौत के बाद  परिजनों में कहोराम मच गया।‌ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी सीमा देवी पत्नी राम प्रकाश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि उनके पति गांव की देशी शराब दुकान नंबर 1 पर सेल्समैन पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि 6 माह से उनको सैलरी नहीं दी गई और उल्टा कैशियर जमुना प्रसाद 63 हजार रुपए की मांगकर सेल्समैन को प्रताड़ित कर रहा था। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसका पति हर रोज सारा कैश जमा कर देते थे। उसके बाद भी कैसियर उनको हर रोज रुपए मांगकर प्रताड़ित करता था। 

7 मई को कैशियर जमुना प्रशाद ने फोन कर रुपए देने को लेकर दबाव बनाया, रुपए न देने पर अंजाम भुगतने लेने की धमकी दी थी। जिससे प्रताड़ित होकर गुरुवार को सेल्समैन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उनको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.