पीलीभीत: बदला मौसम...बारिश ने भीषण गर्मी से दी राहत, सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से हुई आफत

पीलीभीत। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आखिरकार कुछ निजात मिली। शनिवार को तराई क्षेत्र का मौसमअचानक बदला। सुबह काले बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगीं। दिन के बाद भी अंधेरा छा गया। कुछ देर में ही बारिश हुई और गर्मी की मार से कुछ राहत मिली।

मगर , सड़कों पर नगर पालिका की लापरवाह तस्वीर हर बार की तरह उजागर हुई। कुछ देर की बारिश में सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड फैल गई। वहीं गड्ढे को लेकर  हादसे का डर सताता रहा।

यह भी पढ़े - गोंडा में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य फरार

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.