पीलीभीत: सड़क सुरक्षा गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला सम्मान

पीलीभीत। सड़क सुरक्षा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला नोडल रहे शिक्षक इन्तज़ार ख़ान को प्रमुख सचिव एल०के० वेंकटेश्वर लू ने सम्मानित किया है।

सोमवार को बेनहर कांलेज में परिवहन विभाग पीलीभीत में कर्मयोग एवं सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव एल०के० वेंकटेश्वर लू परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश ने जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा अभियान में निरन्तर कार्य करने पर पुरस्कृत कया।

अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा के अंतर्गत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में अहम योगदान किया। जिला नोडल सड़क सुरक्षा शिक्षक इन्तज़ार ख़ान की ओर से शहर के चौराहों पर हेल्मेट वितरण कराने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। गोष्टी में प्रमुख सचिव एल०के० वेंकटेश्वर लू परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश ने रोड सेफ्टी चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया, उन्होंने प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया है। इस मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय व अन्य ट्रेनी आई ए एस व एआरटीओ बरेली अमिताभ राय, संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.