मुरादाबाद : महिलाओं का पीछा करने वाले ने की छेड़छाड़, समझौते का झांसा देकर मारापीटा...आठ लोगों को किया नामजद

मुरादाबाद: घर से बाहर खेत-खलिहान या शौच के लिए जाने वाली महिलाओं को ताड़ने और उनका पीछा करने वाले के विरुद्ध एक पीड़िता ने मूंढापांडे थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोपी रामेश्वर समेत आठ लोगों को नामजद किया है।

महिला का आरोप है कि खेत में रामेश्वर ने उससे छेड़छाड़ की तो बचाव में उसने उस पर दराती (हंसिया) से वार कर दिया था और घर भाग आई थी। उसने रामेश्वर की पत्नी व घर वालों से घटना बताई। उसी शाम आरोपी के घर से पीड़िता के जेठ को समझौता कर लेने को फोन आया तो वह आरोपी के घर अकेले ही चले गए थे, जहां आरोपियों ने पीड़िता के जेठ को मारा। यही नहीं गंदे आरोप भी मढ़कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने पीड़िता के जेठ का शांति भंग में चालान किया था।

पीड़िता ने बताया कि इस मामले में उसने मूंढापांडे थाने में तहरीर दी थी लेकिन, उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। फिर उसने डाक के माध्यम से एसएसपी को शिकायत भेजी। निराशा मिलने पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। जिस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थानाध्यक्ष ने शनिवार रात में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें रामेश्वर व उसकी पत्नी कोमल, रामगोपाल, निर्वल, शौविन व जीतू, भोला उर्फ सुनील व जतीन नामजद हुए हैं। ये सभी दौलारी गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को बताया है कि 24 अगस्त के दिन पहले आरोपी रामेश्वर ने दोपहर तीन बजे उसके साथ खेत में छेड़छाड़ की और फिर उसी रात 10.30 बजे समझौता का झांसा देकर घर में बुलाकर उसके जेठ को मारा।

पीड़िता का कहना है कि गांव की औरतें जब खेत पर जाती हैं तो रामेश्वर उनका पीछा करता है। इसी तरह उसके साथ ही आरोपी कई दिनों से पड़ा था। पीड़िता का लगातार पीछा कर रहा था। इस मामले में पीड़िता ने रामेश्वर की पत्नी कोमल व अपने घर की महिलाओं से की थी। घटना के दिन दोपहर तीन बजे वह खेत में चारा काट रही थी, उसी समय रामेश्वर पीछे से आकर मुंह दबा लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता दराती से वार कर अपने को बचाने में सफल हुई और शोर मचाते हुए घर की तरफ भाग आई। घर में आपबीती सुनाई। फिर शाम को जब उसके घर के लोग मजदूरी कर लौटे तो हाल जानकर वह लोग रामेश्वर के घर जाकर उसकी पत्नी कोमल, भाई रामगोपाल से  बताया।

हालांकि रामगोपाल ने उन लोगों से भाई के कृत्य को जानकर शर्मिंदगी जताई और हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी। इसके बाद रात 10.30 बजे पीड़िता के जेठ के मोबाइल पर आरोपी रामेश्वर की पत्नी कोमल ने फोन कर समझौता कर लेने को घर में बुलाया था। उस वक्त पीड़िता का जेठ कहीं रास्ते में था, वह घर लौट रहा था। घर आने से पहले वह रामेश्वर के ही घर पहुंच गया। वहीं उसके जेठ की जमकर पिटाई की। उसका मोबाइल व 800 रुपये भी छीन लिए।

आरोप है कि उलटे कोमल परिजन के बचाव में पीड़िता के जेठ पर गंदे आरोप लगाए और पुलिस को बुला लिया। फिर पुलिस ने पीड़िता के जेठ का शांति भंग में चालान कर दिया था। इस मामले में मूंढापांडे थाना प्रभारी दीपक मलिक का कहना है कि घटना उनकी जानकारी में नहीं थी। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। अब संंबंधित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.