Mirzapur News: मिर्जापुर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 3 घायल

मिर्जापुर: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण हादसा रविवार रात करीब 10 बजे लालगंज-मिर्जापुर रोड पर किसान ढाबे के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने का प्रयास करने लगे।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मिर्जापुर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

मृतकों और घायलों की पहचान

उपचार के दौरान तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के चित्र (44), विशाल (20), वेंकट रेड्डी (40) और माल रेड्डी (40) ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल मोतीला (40) संगारेड्डी, वीरेंद्र कुमार (32) शंभूपुरा, वाराणसी और राहुल (26) वाराणसी का इलाज जारी है।

प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.