UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे, नए मतदाता भी जुड़े

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सबसे अधिक नाम गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों में सूची से हटाए गए हैं, जबकि लखीमपुर खीरी और बलिया में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची से डुप्लीकेट प्रविष्टियां, मृतक मतदाता तथा पंचायत क्षेत्र छोड़कर अन्य स्थानों पर स्थायी रूप से निवास करने वाले लोगों के नाम हटाए गए हैं।

यह भी पढ़े - विनीत राय हत्याकांड : एक लाख का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, स्वाट प्रभारी घायल

1.41 करोड़ नाम हटे, 40 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े

राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी, जिसमें करीब 12.69 करोड़ मतदाता शामिल थे। इसके बाद चलाए गए व्यापक पुनरीक्षण अभियान में लगभग 1.41 करोड़ नाम सूची से हटाए गए, जबकि 40.19 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया।

दावा-आपत्तियों और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की गई, जिसे बुधवार को जिला स्तर पर प्रकाशित किया गया।

पहली बार मिलेगा 9 अंकों का विशेष पहचान नंबर

इस बार पंचायत चुनाव के मतदाताओं को 9 अंकों का विशिष्ट स्टेट वोटर नंबर (SVN) आवंटित किया गया है। यह विशेष पहचान संख्या मतदाताओं की पहचान को अधिक सटीक बनाने के साथ-साथ चुनावी प्रबंधन और रिकॉर्ड प्रणाली को भी अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद करेगी।

अपने जिले और पंचायत की सूची ऐसे देखें

मतदाता अपने जिले, विकास खंड और ग्राम पंचायत के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के माध्यम से मतदाता अपने नाम के साथ आवंटित नया एसवीएन नंबर भी जांच सकते हैं।

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं और निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने में जुट गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।...
एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
कौन हैं सार्थक सिद्धांत? 17 वर्षीय छात्र को IIT कानपुर से मिला नौकरी का प्रस्ताव, OSM पोर्टल की खामियां उजागर कर बने चर्चा का विषय
दो घंटे की देरी से छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, जाम में फंसने का दावा; छात्रा का सपना टूटा
Gorakhpur News: रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.