Gorakhpur News: रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव

गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर में बुधवार को रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से हाईस्कूल के एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद छात्र का शव बरामद किया। घटना से परिवार में मातम छा गया है।

मृतक की पहचान बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16) के रूप में हुई है। वह हाईस्कूल का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई पवन कुमार कक्षा आठ का छात्र है।

यह भी पढ़े - गोरखपुर में पत्नी के बाद बेटे की मौत से बिखर गया परिवार, ब्रह्मभोज के दिन उठी जवान बेटे की अर्थी

जानकारी के अनुसार, शिवम बुधवार सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर पर गया था। वहां कुछ युवक नहा रहे थे, जबकि अन्य मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान रील बनाने के क्रम में शिवम सरोवर के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवम को डूबता देख उसका एक दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कुछ ही क्षणों में शिवम गहरे पानी में समा गया। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से चलाए गए सघन तलाशी अभियान के बाद लगभग चार घंटे की मशक्कत के पश्चात शिवम का शव सरोवर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर माता-पिता बदहवास हो गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, बैरिकेडिंग लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।...
एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
कौन हैं सार्थक सिद्धांत? 17 वर्षीय छात्र को IIT कानपुर से मिला नौकरी का प्रस्ताव, OSM पोर्टल की खामियां उजागर कर बने चर्चा का विषय
दो घंटे की देरी से छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, जाम में फंसने का दावा; छात्रा का सपना टूटा
Gorakhpur News: रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.