Meerut News: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

UP News : मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 20 दिन पूर्व पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव नाले में फेंक दिया। महिला के परिजनों की शिकायत पर उसकी तलाश में जुटी पुलिस ने युवक और उसकी दूसरी पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव लाहगरा निवासी नाजिम करीब दो माह पूर्व पत्नी शबाना के साथ कुंडा गांव में किराए के मकान में रहने आया था। वह मजदूरी और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। इस बीच नाजिम ने अलफिशा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। बाद में उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा होने लगा।

पुलिस के मुताबिक, अलफिशा के साथ मिलकर नाजिम ने शबाना को रास्ते से हटाने की साजिश रची और दो जनवरी को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को शताब्दी नगर में सेक्टर-4सी स्थित नाले में दिया। शबाना के परिजनों ने उसके बारे में जानकारी की तो उन्हें विवाद के बाद घर छोड़कर चले जाने की बात कहकर गुमराह करता रहा। कई दिन बीतने पर भी शबाना का पता नहीं चला तो उसकी बहन मुस्कान ने परतापुर पुलिस से शिकायत की।

शबाना की तलाश में जुटी पुलिस का शक नाजिम की ओर गहराया तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि नाजिम ने अलफिशा के साथ मिलकर शबाना की हत्या करना स्वीकार कर लिया। अलफिशा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.