पति के साथ की करवा चौथ की शॉपिंग और जीजा के साथ भाग गई पत्नी

UP News : करवा चौथ के दिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपने पति के साथ इस पर्व के लिए शॉपिंग की और जीजा के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक कुछ समय पहले ही उसने अपनी पत्नी को करवा चौथ की शॉपिंग कराई थी। लेकिन करवा चौथ मनाने से पहले ही वह अपने जीजा के साथ भाग गई। पति का कहना है कि वो अपने साथ उनके 18 महीने के बेटे और शॉॉपिंग का सारा सामान भी ले गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। इस घटना के बाद वो और उसकी पत्नी की बहन दोनों हैरान परेशान हैं। एक तरफ उसकी पत्नी गायब है तो दूसरी तरफ पत्नी की बहन का पति। इस घटना से पूरे परिवार पर जैसे गाज गिर गई है। अब पति का कहना है कि भले ही पत्नी न लौटे लेकिन कम से कम उसका बच्चा उसे वापस दिलाया जाए। इतना ही नहीं, उसने गुस्से में ये तक कहा है कि अब वो पत्नी को बद्दुआ देने के लिए ये व्रत रखेगा। फिलहाल ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.