बदमाशों को योगी की चेतावनी : बेटी को छेड़ा तो मनचलों का होगा अंजाम बुरा, चौराहे पर ही राम नाम सत्य

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की महिला सुरक्षा पर बोलते नजर आ रहे हैं।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की महिला सुरक्षा पर बोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर किसी ने बदमाशी करने का प्रयास किया, किसी बहन-बेटी को छेड़ने की कोशिश की, तो अगले चौराहे पर पुलिस उसे दबोच लेगी। वह भाग नहीं पाएगा। तब वहीं उसी वक़्त उसका राम नाम सत्य हो जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मगहर में संत कबीर की समाधी पर पहुंचे और चादर चढ़ाई। इस दौरान महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश शक्तिशाली होता है, तो समृद्ध भी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है। अगली बार केंद्र में सरकार आई तो देश तीसरी अर्थव्यवस्था बन कर उभरेगा।  

यह भी पढ़े - Ballia News: गैस एजेंसी के गोदाम से 20 सिलेंडर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

परियोजनाओं का लोकार्पण

सीएम योगी ने कहा कि समृद्धशाली हो रहे देश में 24 करोड़ और प्रदेश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। सभी को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने 360 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि संतकबीरनगर अपना कॉलेज है, इसके लिए सुरक्षा का माहौल भी होना चाहिए। 

सीएम की मनचलों को चेतावनी

इस दौरान सीएम योगी ने बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी है। सीएम योगी ने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जहां से एक ही जगर पर बैठकर पूरे नगर और जनपद के प्रमुख स्थानों की सीसीटीवी से एक-एक जगह की जानकारी वहां पर कैद होती रहेगी। सीएम योगी आपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने बदमाशी करने का प्रयास किया। किसी बहन और बेटी को छेड़ने की कोशिश की, तो अगले चौराहे पर पुलिस उसे दबोच लेगी, वह भाग नहीं पाएगा। तब उसका रामनाम सत्य हो जाएगा। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.