व्यापारियों को दिलाई मतदान करने की शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल बुधवार से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रगति बाजार कपूरथला अलीगंज में व्यापारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि याद रखें कि पहले मतदान फिर जलपान।

उन्होंने कहा कि स्वयं वोट दे तथा दूसरों को वोट देने के लिए प्रेरित करें। लोकतंत्र में नागरिकों के पास सबसे बड़ा हथियार वोट देने का अधिकार है। सभी नागरिकों को इस हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से जाति धर्म से ऊपर उठकर वोट देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में अपने आप को स्थापित करना होगा तभी उनकी समस्याओं का समाधान होगा। संजय ने बताया कि संगठन की तरफ से 15 अप्रैल से मशाल जुलूस, पैदल मार्च, जनसंपर्क, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.